Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: विश्व हिंदू महासंघ ने भरी हुंकार, परिचय-पत्र वितरण के साथ संगठन विस्तार पर जोर; आकाश मौर्या बने मीडिया प्रभारी

चेतमणि चौराहा पर संगठन विस्तार को लेकर मंथन; काशी प्रांत मंडल अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे (दादा) ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, समाज सेवा का दिलाया संकल्प।

Ad

 
tyf
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर ब्यूरो): धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था विश्व हिंदू महासंघ की मुख्य जिला एवं महानगर समिति, मातृशक्ति वाराणसी मंडल समिति, जिला एवं महानगर समिति तथा गौ-रक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेतमणि चौराहा स्थित अम्मा कैफ़े परिसर में आयोजित इस 'परिचय-पत्र एवं मनोनयन-पत्र वितरण समारोह' में संगठन को त्रिस्तरीय रूप से मजबूत करने और सनातन संस्कृति की रक्षा पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला और महानगर स्तर के दर्जनों पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

Ad
Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे काशी प्रांत मंडल अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे (दादा) ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज हित, गौ-रक्षा, राष्ट्र चेतना तथा अपनी समृद्ध संस्कृति व धर्म के संरक्षण के लिए नि:स्वार्थ भाव से समर्पित होने का आह्वान किया।

Ad

g

मातृशक्ति और गौ-रक्षा प्रकोष्ठ ने तय की आगे की रणनीति

मातृशक्ति वाराणसी मंडल की अध्यक्ष लक्खी गुप्ता ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों के सिंचन और सामाजिक सरोकारों में मातृशक्ति की भूमिका हमेशा से सर्वोपरि रही है। उन्होंने महिला विंग को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की बात कही।

Ad

वहीं, गौ-रक्षा वाराणसी के जिला संयोजक डॉ. संतोष सिंह विश्वकर्मा ने संगठन के लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना जगाना, सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और गौ-सेवा के प्रति जन-जागरण अभियान चलाना है।

hgy

आई-कार्ड और मनोनयन पत्र का हुआ वितरण

समारोह के दौरान संगठन के नए और पुराने ऊर्जावान सदस्यों को आधिकारिक पटका पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें मनोनयन-पत्र व परिचय-पत्र (I-Card) वितरित किए गए। आई-कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए मौके पर ही सदस्यों से आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी जमा कराई गईं।

आकाश और सचिन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संगठन को मीडिया और सोशल मीडिया के मोर्चे पर और अधिक आक्रामक व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ी घोषणा की गई। इसके तहत आकाश मौर्या (लकी) को आधिकारिक रूप से मीडिया प्रभारी और सचिन शर्मा (छोटू) को सहायक मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। काशी प्रांत मंडल अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे (दादा) ने दोनों नवागत पदाधिकारियों को माला पहनाकर और नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया व शुभकामनाएं दीं।

समारोह में ये दिग्गज रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक और समारोह में राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रपति पदक विजेता तिलक राज कपूर, राष्ट्रीय मंत्री रघुबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर बोस, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीत भट्टाचार्य, मंडल महामंत्री राहुष चन्द्र नाग, काशी मंडल प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार मालू, सह मंडल प्रभारी काशी राम मोहन अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी जायसवाल, महानगर अध्यक्ष (मातृशक्ति) प्रीति मिश्रा, महानगर गोरक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपम सिंह विश्वकर्मा, गोरक्षा जिला अध्यक्ष सचिन कुमार पांडे, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष गरिमा सिंह, प्रदेश मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, मंडल संयोजक बच्चा शुक्ला, सुनील कुमार साहनी, संतोष कुमार यादव, राजकुमार, राजेश पाण्डेय, दिनेश सिंह (सोनू जी), जितेंद्र कुमार पटेल, गणेश चौहान, कृष्ण कुमार जायसवाल, रामजी जायसवाल और अरविन्द जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।