Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के आरोपी विवेक के माता-पिता का वीडियो वायरल, परिजनों ने उठाई एनकाउंटर की मांग
 

आरोपी विवेक के माता-पिता का बयान: 'श्रेया के परिजन भी जानते थे दोनों के संबंध'
 

Ad

 
Shreya
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छांव (पश्चिमपुरा) में किराए के कमरे में मरुई (राजातालाब) की रहने वाली 22 वर्षीय एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय की निर्मम हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विवेक चौबे के माता-पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने आरोपी और मृतका के रिश्तों को लेकर कई दावे किए हैं। हालांकि, *भदैनी मिरर* इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Ad
Ad

आरोपी के परिजनों का दावा और प्रेम-प्रसंग की बात

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में आरोपी विवेक चौबे के पिता राम सहाय और मां प्रतिमा चौबे ने दावा किया है कि विवेक और श्रेया के बीच पिछले 6 से 8 सालों से गहरा प्रेम संबंध था। परिजनों का कहना है कि श्रेया के परिवार वाले खुद विवेक से अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने और अन्य कामों में मदद करने को कहते थे।

Ad

पिता ने दोनों के बीच हुई लंबी व्हाट्सएप चैटिंग का हवाला देते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। संबंधों को लेकर पहले भी विवाद होने पर श्रेया के परिजनों ने विवेक के साथ मारपीट की थी। परिजनों के मुताबिक, बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी करने के बाद विवेक चुनार के सीखड़ स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था और वह आखिरी बार 15 जून को चोलापुर (नियारडीह) स्थित अपने घर आया था। उसके बाद से उसका सिर्फ फोन पर ही संपर्क था।

Ad

Ad

पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश, आरोपी के एनकाउंटर की मांग

दूसरी ओर, बेटी की हत्या के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। श्रेया के पिता सुनील उपाध्याय और मां ने प्रशासन से आरोपी के एनकाउंटर और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि विवेक ने श्रेया को धोखे से अगवा कर उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि बेटी का विवाह तय हो चुका था, जिससे नाराज होकर विवेक लगातार उसे धमकियां दे रहा था। परिजनों के अनुसार, आरोपी शादी करके संपत्ति पर कब्जा जमाना चाहता था, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। शनिवार को आराजीलाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल सहित कई स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

फरार आरोपी की तलाश में दूसरे शहरों में दबिश

वाराणसी पुलिस और एसओजी (SOG) की टीमें आरोपी विवेक की तलाश में तेजी से जुटी हुई हैं। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार के अनुसार, आरोपी की धरपकड़ के लिए कुल चार टीमों का गठन किया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त के यहां छिपा हुआ है। इसके चलते एसओजी की एक टीम मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र में डेरा डाले हुए है, जबकि दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। पुलिस ने मामले में अग्रिम फॉरेंसिक जांच के लिए जरूरी सैंपल भी एकत्रित किए हैं।