Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: पद्मश्री चौराहे के पास मोटरसाइकिल  सवारों से लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल, 24 घंटे के अंदर दो आरोपी गिरफ्तार

बनकटी हनुमान मंदिर के पास से पुलिस ने दो मनचलों को लिया हिरासत में; दूसरे पक्ष से तहरीर न मिलने के बावजूद विधिक कार्रवाई जारी

Ad

 
er
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

 

 

वाराणसी (भदैनी मिरर)। धर्मनगरी वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित पद्मश्री चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों (पुरुष व महिला) के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई भेलूपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मारपीट में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था सनसनीखेज वीडियो

घटना दुर्गाकुंड क्षेत्र के व्यस्ततम पद्मश्री चौराहे की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार दो मनचले युवक सड़क पर मोटरसाइकिल से जा रहे एक पुरुष और महिला को रोककर डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गईं।

चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड ने बनकटी हनुमान मंदिर के पास से दबोचा


मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी (उपनिरीक्षक) संदीप कुमार सिंह ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और उपद्रवियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि घटना में शामिल युवक बनकटी हनुमान मंदिर के पास छिपे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन भारती (उम्र 19 वर्ष) और ऋषभ भारती (उम्र 18 वर्ष) निवासी दुर्गाकुंड (भेलूपुर) के रूप में हुआ।  


पीड़ित पक्ष का सुराग नहीं, पुलिस की विधिक कार्रवाई जारी


चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के आधार पर दोनों उपद्रवी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, पीड़ित पक्ष (मोटरसाइकिल सवार) की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है और न ही पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव और मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है।