Movie prime
Ad

वाराणसी : प्रेम प्रकाश गौतम बने सेंट्रल बार अध्यक्ष और आशीष सिंह महामंत्री

शनिवार को गहमागहमी के बीच हुआ था मतदान, आज आये नतीजे

Ad

 
central bar asosi
WhatsApp Group Join Now

Ad

कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच हुई मतगणना

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी कचहरी के सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित हो गये। इनमें अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री पद पर आशीष कुमार सिंह निर्वाचित घोषित हुए। गहमागहमी के बीच मतगणना के दौरान कड़े सुरक्षा के प्रबंध किये गये थे। मतगणना सुबह से शुरू हुई और देर शाम नतीजे आ गये। 

Ad
Ad
Ad

सेंट्रल बार के अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री पद पर आशीष कुमार सिंह ने जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। पूर्वांचल के बसे बड़े अधिवक्ता संगठन सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 7,636 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 5,347 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 70.02 प्रतिशत मतदान हुआ। सेंट्रल बार के 20 पदों के लिए कुल 77 प्रत्याशी मैदान में थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में 60 सहायक चुनाव अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि मुख्य पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन प्रेम प्रकाश गौतम ने स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर 11 प्रत्याशियों में आशीष सिंह विजयी रहे।

Ad

सेंट्रल बार चुनाव वाराणसी परिणाम 2026

प्रेम मप्रकाश गौतम -अध्यक्ष 
आशीष सिंह -महामंत्री 
जीतेन्द्र यादव गुड्डु -कनिष्ठ उपाध्यक्ष 
नृपेंद्र सिंह -वरिष्ठ उपाध्यक्ष 
सीता -संयुक्त मंत्री प्रशासन 
मनोज शुक्ला -पुस्तकालय मंत्री 
आनंद प्रकाश उपाध्याय -आय -व्यय मंत्री 
सुशील मौर्या - कोषाध्यक्ष

Ad
Ad