Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आवास पर गूंजा 'वंदे मातरम्', RSS पर साधा निशाना

राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र बांटने वाले अपना इतिहास देखें, कांग्रेस का राष्ट्रवाद सभी को साथ लेकर चलने का— अजय राय

Ad

 
ed
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर न्यूज़): वाराणसी के लहुराबीर स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवासीय कार्यालय पर सोमवार को 'वंदे मातरम्' गीत के सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Ad
Ad

'वंदे मातरम्' आजादी के संघर्ष की अमर आवाज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत माता के स्वाभिमान और करोड़ों देशवासियों के समर्पण की अमर आवाज है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1896 में कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा इस गीत का गायन किया गया था, जिसके बाद से यह गीत भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और कांग्रेस की पहचान बन गया।

Ad

RSS पर तीखा हमला: 'अपने कार्यक्रमों में अनिवार्य करें वंदे मातरम्'

राष्ट्रभक्ति और वंदे मातरम् को लेकर जारी बहस के बीच अजय राय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जो लोग आज राष्ट्रभक्ति के प्रमाण पत्र बांट रहे हैं, उन्हें अपना इतिहास भी देखना चाहिए। जिस संगठन ने लंबे समय तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा तक नहीं फहराया, वह आज कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहा है।"

Ad

Ad

अजय राय ने मांग की कि यदि RSS को 'वंदे मातरम्' से इतना ही लगाव है, तो वह अपने पदसंचलन और हर आधिकारिक कार्यक्रम में सबसे पहले 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन को अनिवार्य करे और अन्य गीतों के स्थान पर इस ऐतिहासिक राष्ट्रगीत को प्रमुखता दे।

'सच्ची राष्ट्रभक्ति नारे से नहीं, संविधान की रक्षा से होती है'

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को किसी से भी देशभक्ति का प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं ने आजादी के लिए जेलें काटी हैं और यातनाएं सही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल नारे लगाने से साबित नहीं होती, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र, तिरंगे और अखंडता के साथ खड़े होने से साबित होती है।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

सामूहिक गायन एवं संकल्प कार्यक्रम में वाराणसी जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, संजीव सिंह, फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, चंचल शर्मा, मनीष मोरोलिया, ऋषभ पांडेय और विकास सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।