Movie prime
Ad

Varanasi : डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाई मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां, विपक्ष पर बोला तीखा हमला

Ad

 
Deputy CM Keshav Prasad Maurya
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) बुधवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया और देश की आर्थिक, सैन्य और वैश्विक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

Ad

डिप्टी सीएम ने कहा कि, आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि देश अब उस दौर से बाहर निकल चुका है, जब योजनाओं के नाम पर लोगों की तिजोरी भरी जाती थी।

Ad
Ad

आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति

केशव प्रसाद मौर्य ने सामरिक दृष्टि से भारत की मजबूती का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कदम उठाने में पीछे नहीं रहता। उन्होंने कहा, पहले कहा जाता था कि अमेरिका पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार सकता है, लेकिन भारत ऐसा करे तो सवाल उठते थे। अब भारत भी दुश्मनों को उनकी सीमा में घुसकर मारता है।

Ad

life line hospital

ब्रह्मोस मिसाइल और सैन्य ताकत की चर्चा

उप मुख्यमंत्री ने ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की सैन्य शक्ति अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। “रक्षा क्षेत्र में भारत ने जो आत्मनिर्भरता हासिल की है, वह गर्व की बात है।

योग दिवस और लोकतंत्र की मजबूती

डिप्टी सीएम ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भारत की वैश्विक पहचान का प्रतीक बताया और कहा कि आज विश्व के 23 से ज्यादा देश इस दिन योग को अपनाते हैं।

साथ ही उन्होंने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की ओर इशारा करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने संविधान का अपमान किया था। उन्होंने कहा, आज लोकतंत्र को मजबूत करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

यूपी में बदलाव, विपक्ष पर निशाना केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है। “जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां आज भी भ्रष्टाचार चरम पर है। लेकिन मोदी जी ने संकल्प लिया है- ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा, और जो खा चुके हैं उनसे भी वापस लिया जाएगा।

डिप्टी सीएम के दौरे ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के विकास और राष्ट्रवाद आधारित एजेंडे को एक बार फिर सामने रखा है। उन्होंने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया और भाजपा शासन की पारदर्शिता, प्रगति और सैन्य ताकत का गुणगान किया।

रक्षा क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति

डिप्टी सीएम ने कहा, अब हम केवल हथियार खरीदते नहीं हैं, बल्कि दूसरे देशों को हथियार निर्यात भी कर रहे हैं। डिफेंस सेक्टर में भारत का निर्यात 30 गुना बढ़ा है। यह असली ‘रामराज्य’ की शुरुआत है, जहां विकास पारदर्शिता के साथ हो रहा है।”

‘अब कुछ भी संभव है’ का युग

उन्होंने कहा कि भारत अब उस सोच से बाहर निकल चुका है जहां कहा जाता था, “यह नहीं हो सकता।” अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर असंभव को संभव करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

मैं प्रयागराज का रहने वाला हूं और बचपन से काशी देख रहा हूं। जो काम यहां हुए हैं, वो पहले सोचना भी मुश्किल था, लेकिन मोदी जी ने कर दिखाया,” उन्होंने कहा।

विपक्ष पर तीखा हमला

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता अजय राय पर भी तंज कसते हुए कहा, बयानवीरता में अजय राय का कोई जवाब नहीं। वह खुद सदन में नहीं आ सकते और अपने नेता राहुल गांधी को सवाल पूछने की सलाह देते हैं। कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है, लेकिन चश्मा भारत का लगाकर दिखाने की कोशिश करती है।”

सपा को बताया 'समाप्तवादी पार्टी'

समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी अब 'समाप्तवादी पार्टी' बनती जा रही है। प्रदेश की जनता ने अब उनका असली चेहरा पहचान लिया है।"

Ad

Ad