Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले अनोखा विरोध, यूथ कांग्रेस ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर सरकार के लिए मांगी 'सद्बुद्धि'

'संभाल न सको तो गद्दी छोड़ो...' पेपर लीक को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम राय का पीएम और धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा हमला

Ad

 
fg
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में हुए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगामी 21 जून को होने वाली नीट की पुनर्परीक्षा से ठीक पहले, रविवार को वाराणसी में इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक अनोखा और धार्मिक विरोध प्रदर्शन किया। आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट स्थित भैंसासुर घाट पर जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की शरण में जाकर छात्रों के भविष्य के लिए न्याय की गुहार लगाई।

Ad
Ad

मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक, फल-पुष्प चढ़ाकर मांगी याचना

यूथ कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अनुपम राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भैंसासुर घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक और विशेष पूजन किया। मां गंगा को फल और पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने याचना की कि देश के जिम्मेदार हुक्मरानों को 'सद्बुद्धि' मिले, ताकि आने वाली परीक्षाएं बिना किसी धांधली और पेपर लीक के पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।

Ad

'कई इंजनों की सरकार, लेकिन डिब्बे गायब' - अनुपम राय

भदैनी मिरर से विशेष बातचीत में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम राय ने सरकार की परीक्षा प्रणालियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "आज भारत में हो रही तमाम तरह की परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे सरकार का पूरा सिस्टम फेल साबित हो चुका है। ये खुद को कई इंजनों की सरकार बताते हैं, लेकिन इनके पास कोई डिब्बा साथ नहीं है। देश के युवाओं के अंधकारमय भविष्य को देखते हुए आज हमने अपना विरोध जताया है।"

Ad

पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर साधा निशाना

अनुपम राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में खड़े होकर उन पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस मां गंगा को साक्षी मानकर प्रधानमंत्री ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया था, आज उसी देश के लाखों छात्र सड़कों पर भटक रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "सरकार में बैठे लोग खुद को 'नॉन-बायोलॉजिकल' कहते हैं। हमने पहले भी जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और इस व्यवस्था के खिलाफ पीएमओ का घेराव किया, तो हम पर मुकदमे लाद दिए गए। मैंने उस दिन भी कहा था कि मुकदमे दर्ज करने के बजाय पेपर लीक माफियाओं पर कार्रवाई करो। इस देश के प्रधान से मैं कहना चाहता हूं कि अब भी जाग जाओ, और अगर युवाओं का भविष्य नहीं संभाल सकते तो गद्दी छोड़कर भाग जाओ।"

युवा कांग्रेस की मुख्य मांगें:

  • पारदर्शिता और जवाबदेही: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून को प्रस्तावित NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और लीक-मुक्त हो।

  • दोषियों पर सख्त कार्रवाई: पेपर लीक और परीक्षा प्रणालियों में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड और अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई हो जो मिसाल बने।

  • भरोसे की बहाली: केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ऐसे कड़े कदम उठाए जिससे देश के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का परीक्षा प्रणाली पर खोया भरोसा वापस लौट सके।

इस अनोखे प्रार्थना और विरोध प्रदर्शन के दौरान वाराणसी यूथ कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।