Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, दोनों की मौत

बनारस से खरीदारी कर लौट रहे थे दंपति, हरहुआ रिंग रोड चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों ने तोड़ा दम

Ad

 
news Accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर।  जौनपुर हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद डाला। हादसा वाराणसी के हरहुआ रिंग रोड चौराहा के पास वाजिदपुर इलाके में हुआ।

Ad
Ad

पुलिस ने मृतकों की पहचान रविंद्र यादव पुत्र बब्बर यादव, एवं उनकी पत्नी रानी यादव निवासी मौजीपुर, खुटहन थाना क्षेत्र, जौनपुर के रूप में की है। दोनों शुक्रवार को बनारस दर्शन-पूजन और खरीदारी के उद्देश्य से आए थे।

शुक्रवार दोपहर के समय जब दंपति बाइक से जौनपुर लौट रहे थे, तभी हरहुआ रिंग रोड चौराहा के पास पीछे से आ रहे यूरिया खाद लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर गिर पड़े और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया।

Ad

दुर्घटना में बाद स्थानीय लोगों ने घेरकर ट्रक को पकड़ लिया, वहीं दोनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। 


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिजनों से तहरीर लेकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। 
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद हादसे से मौजीपुर गांव और मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। 

Ad

life line hospital new