Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : चौबेपुर में दर्शनार्थियों को ले जा रहे वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत

बभनपुरा रिंग रोड पर गुरूवार की रात हुई दुर्घटना

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

कमौली गांव के रहनेवाले थे रविंद्र मिश्र और श्रीमन नारायण

वाराणसी, भदैनी मिरर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा रिंग रोड पर गुरूवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में मृत लोगों में कमौली गांव के रविंद्र मिश्रा और श्रीमन नारायण यादव  रहे। इनकी मोटरसाइकिल में आंध्र प्रदेश के दर्शनार्थियों को लेकर जा रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी थी।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार रविंद्र मिश्रा और श्रीमन नारायण यादव बाइक से चंदौली से वाराणसी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से चंदौली की ओर जा रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दर्शनार्थी ट्रेन में सवार होने के लिए मुगलसराय स्टेशन जा रहे थे। दुर्घटना की  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां चिकित्सक ने रविंद्र मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्रीमन नारायण यादव की गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान श्रीमन नारायण यादव की भी मौत हो गई। श्रीमन नारायण कमौली सिंहवार गांव के निवासी थे।

Ad