Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मिर्जामुराद फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो कावरिया गंभीर

भदोही के दो कांवड़िये वाराणसी में हादसे का शिकार, प्राथमिक उपचार के बाद BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर

Ad

 
दुर्घटना
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। क्षेत्र के मिर्जामुराद स्थित फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। यहां दो कावरिया की अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर मोटरसाइकिल से दो कावरिया मिर्जामुराद पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकरा गया जिससे कावरिया राजू विश्वकर्मा (उम्र लगभग 42 वर्ष), पुत्र जवाहर, भोला विश्वकर्मा (उम्र लगभग 42 वर्ष), पुत्र बच्चेलाल विश्वकर्मा ग्राम महथूआ, थाना औराई, जनपद भदोही गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ad

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए दोनों घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहाँ उनका इलाज जारी है।

Ad