Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : ई-रिक्शा चालक शनि की हत्या कर लाश पुल से गंगा में फेंकनेवाले दो इनामिया गिरफ्तार

जलालीपुरा के हैं रवि गुप्ता और राहुल विश्वकर्मा, घोषित था 25-25 हजार का इनाम

Ad

 
aadampur
WhatsApp Group Join Now

Ad

साड़ी के कमीशन को लेकर विवाद के बाद दोस्तों ने की थी हत्या

वाराणसी, भदैनी मिरर। आदमपुर पुलिस ने बेटे का अपहरण कर हत्या के मामले के दो आरोपित और 25-25 हजार के इनामिया दो अपराधियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने पिछले दिनों ई-रिक्शा चालक शनि सोनकर का अपहरण की उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद से दोनों फरार थे। पकड़े गये हत्यारोपित रवि कुमार गुप्ता आदमपुर थाना क्षेत्र के ही तेलियाना, जलालीपुरा का और राहुल विश्वकर्मा भी वहीं का रहनेवाला है। लेकिन वह रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी पड़ाव दुर्गा माता मंदिर के पास का मूल निवासी है। पुलिस का कहना है कि इन दोनो को बंसत कालेज यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया। 

Ad
Ad

इस मामले में मृतक शनि सोनकर की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपितों को पिछले दस फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद रवि गुप्ता और राहुल विश्वकर्मा फरार चल रहे थे। पुलिस प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि हमलोग शनि सोनकर, अन्य दोस्तों के साथ जलालीपुरा मे पनारू पान वाले की दुकान के समाने सडक पर आटो लगाकर शराब पी रहे थे।

Ad

तभी साडी के कमीशन को लेकर हम लोगों का सनी सोनकर से झगडा होने लगा। सनी सोनकर हम लोगो को गाली देने लगा तो हम लोगो ने मिलकर शनि सोनकर की पिटाई कर दी। इस दौरान शनि के सिर में ईंट से गंभीर चोट गया। वह जमीन पर बेहोश हो गया और मौत हो गई। उसकी मौत के बाद हम लोग उसके शव को आटो में लादकर रामनगर टेंगरा मोड़ होते हुए विश्वसुन्दरी पुल ले गये थे। वहीं पुल के बीच से उसको उठाकर गंगा नदी में फेंक दिया था।
 

Ad