Movie prime
Ad

वाराणसी: नेशनल हाईवे पर ट्रक-डीसीएम की जोरदार टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, दो घायल 

मिर्जामुराद के रखौना रिंग रोड पर हुआ हादसा, वाहन में फंसे चालक की घंटों मशक्कत के बाद निकाली गई लाश

Ad

 
news 2 june
WhatsApp Group Join Now

Ad

गंभीर रूप से घायल दो युवकों का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी

वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना रिंग रोड स्थित नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे एक टाटा ट्रक (BR 24 GC 4900) के पीछे चल रही डीसीएम (UP 14 FT 1480) तेज रफ्तार में आकर उसमें टकरा गई।

Ad
Ad
Ad

हादसे में डीसीएम चालक आलोक यादव (25) निवासी बिसवन, मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। आलोक का शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
घायल युवकों की पहचान शिवम राठौड़ (18), निवासी काकूपुर, थाना शिवराजपुर (कानपुर नगर) और गौरव के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Ad

घटना के बाद एनएचएआई की हेल्पलाइन क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और फिर यातायात बहाल हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिर्जामुराद क्षेत्र में इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी या सख्त कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं।

Ad

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है। 

life line hospital

Ad