Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: चोलापुर-धरसौना मार्ग चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई, 13 दिनों तक रोज 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

18 से 30 नवंबर तक सुबह 10 से 5 तक विद्युत विभाग लेगा शटडाउन

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। चोलापुर-धरसौना मार्ग के सड़क चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान मार्ग में बाधक पेड़ों की कटाई वन विभाग द्वारा की जाएगी। पेड़ों की कटाई के दौरान सुरक्षा को देखते हुए 11 केवी चोलापुर पोषक का शटडाउन लिया जाएगा।

Ad

शटडाउन दिनांक 18.11.2026 से 30.11.2026 तक प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक आवश्यकता अनुसार किया जाएगा। इससे चोलापुर, धरसौना, गोसाईपुर, मोहाव, गोला इत्यादि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उपखण्ड अधिकारी भारत भूषण राय ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि पेयजल आदि की व्यवस्था पूर्व से कर लें। कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।