Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: सलारपुर बस्ती में ट्रांस और क्वियर समुदाय ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया एड्स जागरूकता का संदेश

HIV/AIDS से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक भेदभाव पर किया प्रहार, 25 अगस्त को बस्ती में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Ad

 
ef
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। शहर की सलारपुर बस्ती में प्रिज्मैटिक फाउंडेशन के तत्वावधान में HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों व भेदभाव को दूर करने और लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक की खास बात यह रही कि इसका लेखन और मंचन पूरी तरह से ट्रांस एवं क्वियर समुदाय के सदस्यों द्वारा किया गया।

Ad
Ad

 

 

नैरेटर टैन ने की शुरुआत, 100 से अधिक लोग बने साक्षी

कार्यक्रम की शुरुआत नैरेटर टैन ने स्थानीय लोगों को एकत्रित कर की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को प्रिज्मैटिक फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से HIV/AIDS से संबंधित महत्वपूर्ण और वैज्ञानिक जानकारियां बेहद सरल व प्रभावी ढंग से लोगों के सामने रखीं। कार्यक्रम में बस्ती के लगभग 100 लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Ad

r

नाटक के जरिए भेदभाव और छुआछूत पर प्रहार


नाटक की कहानी 'बनी' नामक पात्र के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसे HIV के साथ जीवन जीते हुए दिखाया गया। दृश्य में जब बनी के दोस्त उसके साथ छुआछूत और भेदभावपूर्ण व्यवहार करते हैं, तो समाज में मौजूद डर और गलत धारणाएं उजागर होती हैं। इसके बाद डॉक्टर के पात्र ने मंच पर आकर वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की। डॉक्टर ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को छूने, साथ बैठने या सामान्य सामाजिक व्यवहार से HIV नहीं फैलता है। नाटक में संक्रमण के सही कारणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Ad

Ad

uy

भेदभाव नहीं, सहयोग का दिया संदेश

नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने समाज को यह स्पष्ट संदेश दिया कि HIV के साथ जी रहे लोगों को उपेक्षा नहीं, बल्कि सम्मान और सहयोग की आवश्यकता होती है। कलाकारों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देकर वैज्ञानिक जानकारी अपनाने की अपील की। नाटक में टैन, आर्या, कृष्णा, अनामिका, बनी और रुमान सहित छह कलाकारों ने अपनी जीवंत प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।

25 अगस्त को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


नाटक के समापन पर संस्था की प्रतिनिधि नीति ने आगामी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कबीर चौरा अस्पताल के विशेष सहयोग से 25 अगस्त 2026 को सलारपुर बस्ती में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में HIV/AIDS की जांच के साथ-साथ बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध रहेंगी। नीति ने स्थानीय निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।