Movie prime
Ad

वाराणसी में सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई ट्रेलर, खलासी की मौत, चालक घायल

रोहनिया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर की केबिन काटकर घायल चालक को बाहर निकाला गया

Ad

 
Road Accident
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनसराय चौकी के पास करनाडाड़ी गांव के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट लदी एक ट्रेलर खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रामनगर से सीमेंट लेकर नौबतपुर, चंदौली होते हुए सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। वाहन चालक प्रेम यादव (26 वर्ष), निवासी अहदर मोतियरपुर, जिला सुल्तानपुर और खलासी पवन पांडेय (24 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, ट्रेलर को लेकर जैसे ही करनाडाड़ी गांव के पास पहुंचे, सामने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई।
Ad
Ad
हादसे में खलासी पवन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक प्रेम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गंभीर चोट आई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर की केबिन को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला और उसे तत्काल उपचार के लिए BHU ट्रामा सेंटर भिजवाया गया।
Ad
वहीं, मृतक के शव को रोहनिया पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शिवपुर मोर्चरी भेज दिया गया है।
life line hospital
Ad