Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: खड़ी ट्रक से टकराया ट्रेलर, चालक की मौत, खलासी घायल

मिर्जामुराद के गुड़िया बॉर्डर के पास हुआ हादसा, झपकी आने से ट्रेलर खड़ी ट्रक से टकराया, चालक की मौके पर मौत, घायल खलासी का इलाज जारी

Ad

 
Mirzamurad Photo
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में ट्रेलर जाकर भीड़ गई। घटना में चालक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। यह घटना मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया बार्डर के पास वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की तड़के हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही यातायात को सामान्य करवाया। 
जानकारी के अनुसार टायर फटने से खराब होकर हाइवे के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़कर खड़ी सीमेंट लदी ट्रक के पिछले हिस्से में पश्चिम बंगाल से लोहे का चादर लादकर उड़ीसा जा रही ट्रेलर (ट्रक) के चालक को झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि चालक बुरी तरह ट्रेलर के केबिन में फसकर गम्भीर रूप से घायल हो गया और खलासी भी घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी कछवांरोड गणेश पटेल ने ट्रेलर के केबिन को रॉड से काफी मशक्कत के चड़वाकर चालक व खलासी को इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से भदोही जिले के औराई सीएससी भेजे जहां डॉक्टरों ने राजस्थान प्रांत के अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के वाडका निवासी ट्रेलर चालक ताहिर खान उम्र (35) वर्ष पुत्र आंशू को मृत घोषित कर दिया वही चालक इलियास खान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनो को हाइवे से हटवाकर साइड करवाया और यातायात सामान्य करवाया।
Ad
Ad