Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Traffic Diversion: लोलार्क कुंड स्नान पर्व पर 2 दिन बदला रहेगा वाराणसी का ट्रैफिक, 6 रूट नो-व्हीकल जोन घोषित

16 सितंबर दोपहर 12 बजे से 17 सितंबर रात 12 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान; अस्सी और सोनारपुरा क्षेत्र में गाड़ियों की नो-एंट्री

Ad

 
Varanasi traffic
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी) / भदैनी मिरर: पवित्र लोलार्क षष्ठी (लोलार्क कुंड) स्नान पर्व के अवसर पर अस्सी क्षेत्र में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने दो दिवसीय विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह नई यातायात व्यवस्था 16 सितंबर 2026 (बुधवार) दोपहर 12:00 बजे से 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) मध्यरात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

Ad

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अस्सी व आसपास के क्षेत्रों में 6 प्रमुख मार्गों को पूर्णतः 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया है।

प्रमुख रूट डायवर्जन (कहां से मुड़ेंगे वाहन):

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा: अस्सी चौराहे की तरफ वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन पद्मश्री चौराहा और रविदास गेट की तरफ डायवर्ट होंगे।

  2. नगवाँ चौराहा: रविदास पार्क व अस्सी घाट की तरफ जाना मना रहेगा। वाहन ट्रॉमा सेंटर व रविदास गेट की तरफ जाएंगे।

  3. पद्मश्री चौराहा: अस्सी की तरफ नो-एंट्री रहेगी। वाहन ब्रॉडवे होटल और दुर्गाकुंड की ओर भेजे जाएंगे।

  4. शिवाला मोड़: अस्सी चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को ब्रॉडवे तिराहा व पद्मश्री चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा।

  5. ब्रॉडवे होटल तिराहा: सोनारपुरा की तरफ नो-एंट्री रहेगी; वाहन रवींद्रपुरी कॉलोनी रोड व विजया तिराहा की ओर डायवर्ट होंगे।

  6. सोनारपुरा तिराहा: अस्सी चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा; ये वाहन गोदौलिया या भेलूपुर चौराहे की तरफ भेजे जाएंगे।

ये 6 मार्ग रहेंगे पूर्णतः 'नो-व्हीकल जोन':

  • बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी चौराहा

  • नगवाँ चौराहा से रविदास घाट

  • पद्मश्री चौराहा से अस्सी चौराहा

  • शिवाला तिराहा से अस्सी चौराहा

  • ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा

  • सोनारपुरा से अस्सी चौराहा

श्रद्धालुओं व नागरिकों के लिए पार्किंग व्यवस्था:

  • मैदागिन की तरफ से आने वाले वाहन: टाउन हॉल (मैदागिन), हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज (पीलीकोठी)।

  • बेनियाबाग की तरफ से: राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज मैदान, बेनिया बहुमंजिला पार्किंग, सनातन धर्म इंटर कॉलेज (केवल दोपहिया) और गोदौलिया पार्किंग (केवल दोपहिया)।

  • लक्सा की तरफ से: मज़दा पार्किंग और गोदौलिया पार्किंग (केवल दोपहिया)।

  • भेलूपुर व BHU की तरफ से: भेलूपुर थाने के पास पुराना सिनेमा हॉल मैदान (दोपहिया), बाबा कीनाराम आश्रम से आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे तक सड़क के दोनों ओर (रवींद्रपुरी रोड)।

इन्हें मिलेगी डायवर्जन से छूट

आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए शव वाहन, बीमार एवं विकलांग व्यक्तियों के वाहन, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।

Ad

ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर:

किसी भी यातायात संबंधी समस्या या जानकारी के लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 7839856994 या हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर संपर्क कर सकते हैं।