Movie prime
PMC_Hospital

देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर वाराणसी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे से डायवर्जन लागू

शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, काशी डिपो व कैंट बस स्टेशन की बसें संदहा-हरहुआ अस्थायी बस स्टेशन से चलेंगी; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न जोन में पार्किंग व ग्रीन कॉरिडोर तय

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर लोकल/यातायात डेस्क, वाराणसी। धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार 24 नवंबर 2026 को मनाए जाने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के पावन अवसर पर वाराणसी में लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आगमन तथा संभावित वीआईपी (VIP) कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की है। जनपद स्तरीय और आंतरिक यातायात योजना 24 नवंबर 2026 को दोपहर 01:00 बजे से लागू होगी। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।

Ad

1. भारी वाहन, बसें, अस्थायी बस स्टेशन और गंगा पुल व्यवस्था

  • भारी वाहन व बसें: समस्त मालवाहक वाहन, रोडवेज/प्राइवेट बसें तथा टेम्पो ट्रैवलर/अर्बेनिया बसों का संचालन वाया रिंग रोड एवं NH-19 से होगा; शहर में इनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • अस्थायी बस स्टेशन: काशी डिपो एवं कैंट बस स्टेशन की बसों का संचालन दोपहर 01:00 बजे से संदहा, हरहुआ पर बने अस्थायी बस स्टेशन से होगा।

  • गंगा पुलों पर आवागमन:

    • राजघाट पुल: पड़ाव से वाया राजघाट पुल होकर नमो घाट की तरफ पैदल व वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

    • सामने घाट पुल: वाराणसी नगर से रामनगर जाने के लिए दोपहिया व पैदल संचालन किया जाएगा।

    • रिंग रोड गंगापुल व विश्वसुंदरी पुल (NH-19): चंदौली-वाराणसी के मध्य समस्त वाहनों का सामान्य संचालन रहेगा।

2. प्रमुख मार्गों का डायवर्जन और नो-व्हीकल / पैदल क्षेत्र

  • नमो घाट मार्ग व पास व्यवस्था: नमो घाट जाने के लिए वाहन पास की व्यवस्था पार्किंग के अनुसार कलर कोड के आधार पर की गई है। एम्बुलेंस, पास वाले चार पहिया वाहन व निर्धारित महत्वपूर्ण वाहनों पर प्लान ए, बी और सी के तहत प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा; पास वाले वाहन हरहुआ-गिलट बाजार-अर्दली बाजार-पुलिस लाइन चौराहा अथवा लहरतारा चौराहा-कैंट ओवरब्रिज होकर नमो घाट पार्किंग तक जा सकेंगे। आवश्यकतानुसार कैंसर हॉस्पिटल, गिलट बाजार, पंचकोशी, पुलिस लाइन व नदेसर तिराहा आदि से चौकाघाट होते हुए नमो घाट (जीटी रोड) की ओर चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

  • रामनगर व पड़ाव क्षेत्र: बहादुरपुर क्षेत्र (चंदौली) से पड़ाव से रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड़ तक नो-व्हीकल जोन रहेगा (पैदल संचालन अनुमन्य)।

  • शहर व कैंट/भेलूपुर क्षेत्र: नदेसर तिराहा से धौंसाबाद-चौकाघाट की ओर (वीआईपी अतिरिक्त), पुलिस लाइन चौराहा से मकबूल आलम रोड, आन्ध्रापुल से चौकाघाट/लाइट सिग्नल, चौकाघाट/लाइट सिग्नल से लकड़ीमंडी और लकड़ीमंडी से नमो घाट की ओर वाहनों के संचालन पर डायवर्जन लागू रहेगा। लहरतारा (कैंसर हॉस्पिटल) से कैंट फ्लाईओवर के ऊपर से वाहन नहीं जा सकेंगे; इन्हें कैंट स्टेशन के सामने रोडवेज पिलर नंबर 50 से यू-टर्न कराकर धर्मशाला व इंग्लिशिया लाइन होते हुए भेजा जाएगा।

  • पैदल संचालन क्षेत्र (10 प्रमुख मार्ग): मैदागिन-बुलानाला-गोदौलिया; थाना लक्सा-रामापुरा; अग्रवाल तिराहा-अस्सी-रविदास घाट-नगवा चौराहा; बीओबी तिराहा (रविदास गेट)-अस्सी; पद्मश्री-अस्सी चौराहा; ब्रॉडवे तिराहा-अग्रवाल तिराहा-सोनारपुरा-गोदौलिया; लहुराबीर-काशिका-पिपलानी तिराहा-मैदागिन; लहुराबीर-बेनिया तिराहा; बहादुरपुर रोड-पड़ाव-रामनगर चौराहा तथा पड़ाव-शूजाबाद-राजघाट पुल/नमो घाट।

3. क्षेत्रवार प्रमुख पार्किंग स्थल

  • भैंसासुर / मैदागिन / दशाश्वमेध (शहर क्षेत्र): मच्छोदरी पार्किंग मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज (पीलीकोठी), नगर निगम कड़ाघर पार्किंग, काशी डिपो बस स्टेशन, टाउनहाल पार्किंग मैदान, क्वीन्स इंटर कॉलेज, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, जय नारायण इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बेनियाबाग पार्किंग, सीएचएस स्कूल मैदान, बंगाली टोला विद्यालय मैदान, एंग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज मैदान व द्वारिकाधीश मंदिर (शंकुलधारा पोखरा) के पास।

  • अस्सी व सामने घाट क्षेत्र: बीएचयू कैंपस (थाना लंका), बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क के दोनों तरफ, सामने घाट से बाएं सनबीम स्कूल के बगल, कृष्णा वाटिका शिवपूजन प्लॉट, रविदास पार्क (वीआईपी पार्किंग), हरसेवानंद स्कूल ग्राउंड, लौटूबीर पार्किंग, गढ़वा घाट पार्किंग, काशी विद्यापीठ मैदान व एनईआर रेलवे मैदान (सिगरा)।

  • वरुणा काशी / गोमती जोन व बाहरी मार्ग: कैंट प्लेटफॉर्म नंबर-09 पार्किंग, छोटा व बड़ा कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान (कैंट), यूपी कॉलेज ग्राउंड (शिवपुर), एलटी कॉलेज कैंपस (कैंट), पहड़िया मंडी, आशापुर हवेलिया रोड व तिलमापुर चौराहा (सारनाथ), शंकरपुर अंडपास व गांधी इंटर कॉलेज गौरी कला (चौबेपुर), संदहा चौराहा बालूमंडी/सर्विस लेन व सिंहपुर अंडपास, सिंधौरा अंडपास/मैरेज लॉन, आजमगढ़ अंडपास सर्विस लेन, काशी कृषक कॉलेज व रिंग रोड सर्विस लेन (बड़ागांव), हरहुआ रामेश्वर लॉन पार्किंग, मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर, जगतपुर डिग्री/इंटर कॉलेज, अखरी चौकी सर्विस लेन (रोहनिया) और बीएलडब्ल्यू एफसीआई रोड पार्किंग (मंडुवाडीह)।

  • रामनगर क्षेत्र: पीएसी ग्राउंड, रामबाग ग्राउंड, दुर्गामंदिर मैदान, पंचवटी मैदान और लंका मैदान।

4. इमरजेंसी ग्रीन कॉरिडोर व हेल्पलाइन नंबर

  • ग्रीन कॉरिडोर-01 (नमो घाट / राजघाट): नमो घाट-गोलगड्डा-चौकाघाट-लहुराबीर-कबीर चौरा अस्पताल; चौकाघाट-पुलिस लाइन-दीनदयाल अस्पताल/ESIC मेडिकल कॉलेज-महावीर चौराहा-इनफिनिटी अस्पताल; चौकाघाट-कैंट ओवरब्रिज-लहरतारा-भिखारीपुर-नरिया-मालवीय चौराहा-बीएचयू।

  • ग्रीन कॉरिडोर-02 (दशाश्वमेध से अस्सी घाट): गोदौलिया-ब्रॉडवे-ओरियाना हॉस्पिटल-रविदास गेट-हेरिटेज अस्पताल-मालवीय चौराहा-बीएचयू।

  • ग्रीन कॉरिडोर-03 (रामनगर क्षेत्र): पड़ाव-डोमरी-रामनगर चौराहा-लाल बहादुर शास्त्री जिला अस्पताल रामनगर।

यातायात सहायता व कंट्रोल रूम नंबर:

  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994

  • ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: +91 7317202020

(नोट: प्रशासनिक व्यवस्था या भीड़ के दबाव के अनुसार मार्गों व पार्किंग में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है।)