Movie prime
PMC_Hospital

588 करोड़ से सुधरेगी वाराणसी की विद्युत व्यवस्था, लगेंगे 2000 नए ट्रांसफार्मर और बनेंगे 15 विद्युत उपकेंद्र

स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Ad

 
Minister Ravindra Jaiswal
WhatsApp Group Join Now

Ad

जर्जर तारों और बांस-बल्ली से जल्द मिलेगी मुक्ति 

वाराणसी। जर्जर तारों और ट्रांसफर से बनारस की जनता को जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने 588 करोड़ रुपए की विद्युत सुधार योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत पूरे जिले में 2000 नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और पुराने ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। राज्य के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए। 
life line hospital
 मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि इसके साथ ही 15 नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ होने जा रही है। 15 नए विद्युत उपकेंद्रों के लिए स्थान चयन का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ मिलकर उपयुक्त, विवादमुक्त स्थल को जल्द चिन्हित किया जाए। मंत्री ने बांस-बल्ली और जर्जर तारों से जुड़े खतरनाक बिजली नेटवर्क को जल्द खत्म करने का आदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी वार्डों का भ्रमण कर जर्जर तारों वाले इलाकों की पहचान करें और युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर उन्हें बदला जाए।
Ad
Ad
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2000 नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना और पुराने ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन की ठोस कार्ययोजना बनाई जाए, और प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्रों की सूची तैयार की जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिजली विभाग के अभियंता, उत्तरी विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष और कई क्षेत्रों के पार्षद भी उपस्थित रहे।
Ad