Movie prime
Ad

वाराणसी में 8 जून को मनाई जाएगी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती, राष्ट्र उदय पार्टी देगी न्याय और विकास का संदेश

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी में राष्ट्र उदय पार्टी की ओर से 300वीं पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती बड़े ही श्रद्धा और सामाजिक संदेश के साथ 8 जून को मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम मेहंदीगंज, राजा तालाब, रिंग रोड के पास सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। उक्त जानकारी राष्ट्र उदय पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधनी और विरेंद्र पाल ने दी।

Ad

...

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से पार्टी देशवासियों को यह संदेश देना चाहती है कि भारत के विकास के लिए न्याय की स्थापना सबसे जरूरी है। और जब हर वर्ग को न्याय दिलाना है, तो देवी अहिल्याबाई होलकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना होगा, क्योंकि उन्होंने न्याय, सेवा और सामाजिक समरसता का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

Ad
Ad

कार्यक्रम में कई प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति रहेगी:

  • बाबू राम पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्र उदय पार्टी

  • अन्ना राव पाटिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महा राष्ट्र विकास आघाड़ी

  • रामकुमार पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, फाउंडेशन 64

  • एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान दल (न्याय मोर्चा घटक दल)

  • रमेश निषाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीर फूलन देवी जन संगठन

  • रामधनी बिंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय मानव समाज पार्टी

इनके अलावा राष्ट्र उदय पार्टी के प्रदेश और अन्य राज्यों से भी कई नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष रामधनी और विरेंद्र पाल ने जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Ad
Ad

Ad