Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के पास पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन दुकानदार घायल, मचा हड़कंप

हाथ से छूटकर सड़क पर गिरी थी 48वीं वाहिनी के जवान अमरनाथ चौहान की कार्बाइन, गिट्टी छटकने से हुआ हादसा

Ad

 
de
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)।  धर्मनगरी काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात एक प्रांतीय रक्षक दल (PAC) के जवान की कार्बाइन से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई। इस घटना में गोली सड़क पर जा लगी, जिससे सड़क की गिट्टी छटककर वहां मौजूद तीन दुकानदारों को लग गई। गिट्टी लगने से तीनों दुकानदार मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

Ad
Ad

हाथ से छूटकर गिरी कार्बाइन, हुआ एक्सीडेंटल फायर


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार से बिल्कुल सटे नंदू फारिया गेट की है। यहां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 48वीं वाहिनी पीएसी के जवान अमरनाथ चौहान की कार्बाइन अचानक हाथ से छूटकर सड़क पर गिर गई। जमीन से टकराते ही कार्बाइन से एक्सीडेंटल फायर हो गया। अचानक हुई तेज आवाज से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और लोग सुरक्षा के लिहाज से इधर-उधर भागने लगे।

Ad

d


गिट्टी छटकने से तीन दुकानदार हुए घायल

राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी, बल्कि वह सीधे सड़क पर जाकर धंस गई। हालांकि, गोली के दबाव के कारण सड़क पर मौजूद कंक्रीट और गिट्टी के टुकड़े तेजी से छटके। पास में ही मौजूद तीन स्थानीय दुकानदारों के हाथ और पेट में ये गिट्टियां जा लगीं, जिससे वे मामूली रूप से चोटिल हो गए।

Ad

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी


घटना की सूचना मिलते ही मंदिर सुरक्षा में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी और पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है और श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।