Movie prime
Ad

वाराणसी : सामने घाट में नाव संचालन को लेकर हमला, तीन नामजद, 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बबलू साहनी ने पहले किया विवाद, फिर दर्जनों लोगों को बुलाकर कर दिया हमला

Ad

 
hamla
WhatsApp Group Join Now

Ad

लाठी-राड से हमले में कई घायल, कराया गया इलाज

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी जिले के सामनेघाट क्षेत्र में नाव लगाने को लेकर लाठी डंडों से हमला करने के मामले में लंका पुलिस ने तीन नामजद और 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना सामनेघाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के पास बने पक्का घाट पर हुई। इस मामले में मदरवां निवासी गौतम साहनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 

Ad
Ad
Ad

गौतम साहनी ने बताया कि वह शुक्रवार को पक्का घाट पर सवारी के इंतजार में कल्लू, रामचंद्र, सोमनाथ, रामानंद और विकास साहनी के साथ बैठा था। इसी दौरान बबलू साहनी आया और नाव संचालन करने का विरोध करने लगा। स्थानीय नाविकों ने विरोध किया, तो बबलू साहनी चला गया। लेकिन कुछ समय बाद वह अपने 50 से 60 साथियों के साथ 10 नावों पर सवार होकर आया और रॉड-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए, जिनका इलाज स्थानी चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस आरोपतों की तलाश कर रही है। बताते हैं कि यहां इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Ad
Ad