Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक ने फोरलेन पर सफाई कर रही महिला मजदूरों को मारी टक्कर, तीन घायल

Ad

 
....
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर । वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सफाई कार्य में जुटी तीन महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना सुबह करीब 9:30 बजे सातोमहुआ के पास उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने सफाई कर रहे मजदूरों और उनके ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी।

Ad

डिवाइडर की सफाई के दौरान हुआ हादसा

घटनास्थल पर मौजूद ट्रैक्टर चालक सुनील ने बताया कि कई दिनों से फोरलेन के डिवाइडर पर लगे पौधों की छंटाई और कचरा हटाने का कार्य चल रहा था। मंगलवार को भी काम जारी था और मजदूर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, तभी वाराणसी की ओर से आ रहा एक बेकाबू ट्रक सफाई कर्मियों और खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया।

Ad

तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

हादसे में भतसार गांव की निशा देवी और चंदा देवी तथा लहिया गांव की बिंदू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों महिलाओं को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

life line hospital

ट्रक चालक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad