वाराणसी: कपसेठी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर सुभाष बनवासी, तीन पीतल के बर्तन बरामद
भदोही और वाराणसी के 5 गंभीर मामलों में वांछित आदतन अपराधी गिरफ्तार
वाराणसी। जिले की कपसेठी पुलिस ने मंगलवार को चोरी का खुलासा करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया अभियुक्त भदोही और वाराणसी के विभिन्न थानों में दर्ज गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 5 गंभीर मामलों में वांछित रहा है।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कालिका बाजार चौकी प्रभारी (उप-निरीक्षक) मधुसूदन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमों में वांछित अभियुक्त सुभाष बनवासी (25 वर्ष), निवासी ग्राम मोढ़ (थाना व जनपद भदोही) को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद बर्तन चोरी के हैं और वह इन्हें बाजार में बेचने की फिराक में था। बरामदगी के आधार पर दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सुभाष बनवासी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों में सुरियावाँ थाना (भदोही): चोरी का मामला, भदोही थाना (भदोही): नकबजनी व चोरी, भदोही थाना (भदोही): धारा 3(1) उ.प्र. गैंगस्टर एक्ट, सुरियावाँ थाना (भदोही): धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कपसेठी थाना (वाराणसी): चोरी का मामला है।


