वाराणसी : शिवपुर में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ही ले उड़े चोर
गनेशपुर में देर रात हुई घटना, भुक्तभोगी ने थाने में दी तहरीर
Updated: Feb 19, 2026, 15:27 IST
WhatsApp
Group
Join Now
चोर की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
वाराणसी, भदैनी मिरर। शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर में बुधवार की रात घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को ही चोर उड़ा ले गये। यह घटना देर रात 1.30 बजे की बताई जा रही है। भुक्तभोगी विनय यादव ने ट्रैक्टर चोरी की सूचना डायल 112 पर दी। इसके साथ ही उन्होंने शिवपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ट्रैक्टर बाहर खड़ा था। परिवार के लोग रात में खाना खाकर सो गये। इस दौरान चोर आये और ट्रैक्टर लेकर चले गये। सुबह इसकी जानकारी परिवारवालों को हुई। पुलिस ट्रैक्टर और चोर की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
