Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: लंका के नरोत्तमपुर में चोरों ने खंगाला घर, 22 लाख के आभूषण और नकदी पार

परिजनों के सोते समय चोरों ने प्रथम तल के कमरे को बनाया निशाना, सोने का हार, कंगन और झुमके समेत लाखों के जेवर पार
 

Ad

 
Lanka
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तमपुर इलाके में चोरों के बुलंद हौसलों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए प्रथम तल पर स्थित कमरे से लगभग 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। देर रात हुई इस भीषण चोरी से पीड़ित परिवार सदमे में है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Ad
Ad

रात में सोते रह गए परिजन, सुबह खुला देखा दरवाजा


पीड़ित परिवार के सदस्य सूरज सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था। देर रात लगभग 4 बजे जब घर का एक छोटा बच्चा उठा, तब परिजनों की नींद खुली। इस दौरान जब उन्होंने देखा तो प्रथम तल पर स्थित जिस कमरे का दरवाजा बंद करके परिवार सोया था, वह खुला पड़ा था। कमरे के अंदर जाने पर पता चला कि दीवान बेड का पल्ला हटाकर उसमें रखे नकदी और लाखों रुपये के कीमती गहने गायब थे।

Ad

22 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब

सूरज सिंह के अनुसार, चोरी गए सामानों में सोने का हार, सोने के कंगन, चार सेट कान के झुमके, पायल, चार सोने की अंगूठियां और चांदी की करधनी सहित कई अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं। चोरी हुए कुल जेवरों की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि दीवान में रखे 2 लाख रुपये नकद भी चोर अपने साथ समेट ले गए।

Ad

Ad

क्षेत्र में अराजक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने लंका थाने में लिखित तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पीड़ित सूरज सिंह ने पुलिस प्रशासन का ध्यान क्षेत्र में बढ़ रही अराजकता की ओर भी आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि इलाके में रात के समय कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर हंगामा करते हैं और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। यदि पुलिस ऐसे संदिग्धों को चिन्हित कर सख्ती से पूछताछ करे, तो घटना का खुलासा जल्द हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।