Movie prime
Ad

वाराणसी : चोरी ने फौजी के मकान को बनाया निशाना, एसी विंडो उखाड़ कर घर में घुसे और ले उड़े लाखों का माल

परिवार गया था रोहनियावाले घर और इधर, खोचवां वाले घर में हो गई चोरी 

Ad

 
mirjamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस, परिवार ने दी थाने में तहरीर

वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खोचवा गांव में शुक्रवार की रात चोर फौजी के बंद घर का एसी विंडो उखाड़कर घर में घुसे और लाखों के नकदी और गहने उड़ा ले गये। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब फौजी उमेश उपाध्याय घर पहुंचे। 

Mirjamurad

जानकारी के अनुसार एस नाथ उपाध्याय का मकान खोचवा और रोहनिया में है। परिवारवालों का दोनों घरों में आना-जाना लगा रहता है। एस नाथ परिवार के साथ रोहनिया में रहते हैं। शुक्रवार की रात तक फौजी उमेश उपाध्याय खोचवा वाले घर रहे। इसके बाद सभी इस घर का ताला बंद कर रोहनिया वाले घर चले गये।

Ad
Ad
Ad

शनिवार की सुबह  एस नाथ का फौजी बेटा उमेश उपाध्याय खोचवां वाले घर पहुंचा तो देखा कि एसी जमीन पर गिरा था और खिड़की टूटी थी। अन्य सामान बिखरे हुए थे। अंदर की तलाशी में पता चला कि सोने की चैन, अंगूठी और चांदी के बर्तन, कलाई घड़ी, नकदी आदि गायब हैं। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस और फोरेंसिंक टीम पहुंची। भुक्तभोगी परिवार की ओर से मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

Ad

Mirjamurad
 

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB