Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi:वाराणसी के डोमरी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के 15वें व बाल विद्यालय के 59वें वार्षिक खेलकूद समारोह का मुख्य अतिथि विजय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन, अनुशासन व खेल भावना का दिया संदेश

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर लोकल/शिक्षा-खेल डेस्क, वाराणसी। डोमरी (पड़ाव), रामनगर क्षेत्र स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के 15वें तथा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के 59वें तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का बुधवार (25 नवंबर 2026) को भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार सिंह (प्रधानाचार्य, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, सुंदरपुर, वाराणसी) ने किया।

Ad

fd

गणेश पूजन, कुलगीत और स्वागत गीत से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने कुलगीत, स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

nf

झंडोत्तोलन, मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च पास्ट ने मोहा मन

झंडोत्तोलन तथा मशाल प्रज्ज्वलन के साथ तीन दिवसीय खेलकूद समारोह की विधिवत शुरुआत की गई। इसके पश्चात खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और कप्तान ने शपथ ग्रहण की।

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि खेलकूद से छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य अतिथि विजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर अभ्यास आवश्यक है तथा खिलाड़ियों को परिश्रम व खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

e

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, इनकी रही मौजूदगी

उद्घाटन और आशीर्वचन के उपरांत तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो गईं। इस अवसर पर बाल विद्यालय (डोमरी) के निदेशक मुकुल पाण्डेय, डॉ. प्रतिमा राय, बाल विद्यालय प्रह्लादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय, बाल विद्यालय (डोमरी) के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी, सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय सहित शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।