Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: काशी जोन के 11 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड लंका थाने से अटैच

1 महिला सहित 3 दरोगाओं पर जताया गया भरोसा, डीसीपी काशी जोन ने जारी किया आदेश

Ad

 
Kashi Zone Transfer
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन में 11 दरोगाओं का तबादला कर दिया गया है। डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल ने एक महिला समेत तीन दरोगाओं पर जहां भरोसा जताया है, वही, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड रणजीत श्रीवास्तव को साइडलाइन कर लंका थाने से अटैच कर दिया है। 

Ad
Ad

 


डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल के मुताबिक चौकी प्रभारी अमियामंडी (कोतवाली) प्रिंस तिवारी को चौकी प्रभारी रमना (लंका) बनाया है। थाना चेतगंज पर तैनात नितेश कुमार जायसवाल को चौकी प्रभारी अमियामंडी (कोतवाली) बनाया है। चौकी प्रभारी नगर निगम (सिगरा) भृगुपति त्रिपाठी को चौकी प्रभारी सुजाबाद (रामनगर) बनाया है। चौकी प्रभारी लल्लापुरा (सिगरा) शिवम मिश्रा को चौकी प्रभारी नगर निगम (सिगरा) बनाया गया है।

Ad

चौकी प्रभारी सप्तसागर (कोतवाली) रहीं प्रीति कुमारी को चौकी प्रभारी लल्लापुरा (सिगरा) बनाया गया है। चौकी प्रभारी शीतलाघाट (दशाश्वमेध) रवि सिंह को चौकी प्रभारी सप्तसागर (कोतवाली) बनाया गया है। थाना सिगरा पर तैनात रहे अभय गुप्ता को चौकी प्रभारी  शीतलाघाट (दशाश्वमेध) बनाया गया है।

Ad

Ad


चौकी प्रभारी नाटी इमली रहे संदीप सिंह को चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड बनाया गया है। चौकी प्रभारी चेतगंज वैभव कुमार शुक्ला को चौकी प्रभारी नाटी इमली बनाया गया है। थाना लंका पर अटैच रहीं निहारिका साहू को चौकी प्रभारी चेतगंज बनाया गया है।