Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : मंडल के सभी विकास खंडों की मिट्टी का स्वास्थ्य हो गया है खराब

मृदा में जैविक कार्बन की मात्रा हो गई है कम, फसल चक्र अपनाएं किसान

Ad

 
Kisan
WhatsApp Group Join Now

Ad

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

वाराणसी, भदैनी मिरर। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, कृषि विज्ञान कल्लीपुर एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 

Ad
Ad

kisan

इस दौरान कृषि से सम्बन्धित सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग से मंडल के सभी विकास खंड की मृदा में जैविक कार्बन की मात्रा कम हों गई है। इससे मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो गया और अब इसे ठीक करने की आवश्यकता है। इसके लिए किसानों को सलाह दिया गया कि सभी किसान भाई फसल चक्र अपनाए, हरी खाद, गोबर खाद का  का प्रयोग करें।

Ad

रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मृदा परीक्षण के अधर पर ही करें। आवश्यकता से अधिक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कदापि न करें। इसी  के साथ किसानों से अनुरोध किया गया कि मिट्टी का जलस्तर बढ़ाए जाने के लिए वर्षा जल संचयन करें। ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए जाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शकील अहमद ने बताया कि सरकार द्वारा निःशुल्क रिचार्ज पिट बनाया जा रहा है। किसान भाई आगे आएं और अपने खेतों में रिचार्ज पिट बनवाएं। इससे वर्षा का जल संचित होगा।

Ad