Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : साल दर साल खराब होते जा रहे असि नदी के हालात

विश्व पर्यावरण दिवस पर असि नदी का हुआ पूजन, दुग्धाभिषेक 

Ad

 
asi nadi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी की पहचान असि नदी को बचाने का लिया संकल्प 

वाराणसी, भदैनी मिरर। गंगा समग्र काशी विभाग की ओर से गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर असि नदी का पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया। आरती भी उतारी गई। इस मौके पर विभा संगठन मंत्री शुभम ने कहाकि सहायक नदियों की रक्षा के बिना गंगा रक्षा की बात बेमानी है। गंगा समग्र काशी दक्षिण की ओर से आयोजित असि नदी पूजन एवं दुग्धाभिषेक कार्यक्रम में उन्होंने कहाकि असि नदी के पुनरुद्धर की बात दशकों से चल रही है, लेकिन मौके पर कुछ भी होता हुआ नहीं दिख रहा है।

Ad

asi nadi

उन्होंने कहाकि असि नदी पर चल रहे सरकारी और सीसीआर परियोजनाओं का ब्योरा जुटाया जाना चाहिए। ताकि उन एजेंसियों से मिलकर उनकी प्रगति का जायजा लिया जा सके। नदी पूजन का कार्यक्रम संकट मोचन पुलिया के पास हुआ। जिला संयोजक श्रवण कुमार मिश्र ने नदी पूजन विद्वान संपन्न कराया।

Ad

जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा कि लगातार जागरूक करते रहने के बाद भी नदी के हालात साल दर साल खराब ही होते गए। बिना दृढ़ इक्षशक्ति के नदी संरक्षण का कार्य नहीं हो सकता। नदी संरक्षण के लिए एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। वाराणसी की पहचान असि एवं वरुण जब बचेंगी तभी गंगा हमारी बचेंगी। संगठन के सहायक नदी प्रमुख कपीन्द्र तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्र, आरबी सिंह, यश चतुर्वेदी आदि रहे। 
 

Ad