Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: शिवपुर में गौशाला के अंदर टीन शेड के एंगल से लटकता मिला मजदूर का शव, मचा हड़कंप

परमानंदपुर में बिहार निवासी 40 वर्षीय सनोज ने फांसी लगाकर की खुदकुशी; सुबह पशुओं को चारा देने के बाद उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी।

Ad

 
Sucide
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गौशाला परिसर में टीन शेड के लोहे के एंगल से मजदूर का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त बिहार के मधेपुरा जिले के रहटा (थाना कुमारखंड) निवासी 40 वर्षीय सनोज शर्मा (पुत्र स्व. दामोदर शर्मा) के रूप में हुई है।

Ad
Ad

दूध निकलवाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परमानंदपुर निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त शिवशंकर पांडेय ने अपने तीन मंजिला मकान परिसर में ही टीन शेड लगाकर गौशाला बनाई है। उन्होंने लगभग 20 दिन पहले ही सनोज शर्मा को गौशाला की देखभाल और घरेलू कार्यों के लिए रखा था।

Ad

मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह सनोज ने हमेशा की तरह नित्यकर्म निपटाने के बाद पशुओं को चारा दिया और साथी के साथ मिलकर दूध निकलवाया। इसके बाद वह नहा-धोकर गौशाला की तरफ चला गया।

नाश्ते के लिए बुलाने पहुंचे तो खुला राज

सुबह करीब 8:30 बजे जब परिवार के लोग सनोज को नाश्ते के लिए बुलाने गौशाला पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सनोज मवेशियों को बांधने वाली रस्सी के सहारे टीन शेड के लोहे के एंगल से लटक रहा था। आनन-फानन में शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए।

Ad

Ad

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही सुबह 10 बजे शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी बिहार में रह रहे मृतक के परिजनों को फोन पर दे दी गई है। सनोज शादीशुदा था और उसके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के वाराणसी पहुंचने और लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।