Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: दुर्गाकुंड सोनिका पार्क के पीछे मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, भीषण गर्मी बनी काल! जांच में जुटी पुलिस 

भेलूपुर थाना क्षेत्र की घटना; शरीर पर नहीं थे कपड़े, सिर पर बंधा था गमछा

Ad

 
Durgakund
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी डेस्क, भदैनी मिरर: वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अब जानलेवा साबित होने लगा है। सोमवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड चौकी अंतर्गत सोनिका पार्क के पीछे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Ad
Ad

अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, गर्मी से मौत की आशंका

जानकारी के अनुसार, वृद्ध का शव पार्क के पीछे एक पेड़ की छांव के पास मिला। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग धूप और अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए वहां छांव में आकर बैठे होंगे, जहां लू की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वृद्ध के शरीर पर कोई कपड़ा (गंजी या शर्ट) नहीं था। वह केवल लुंगी पहने हुए थे और उनके सिर पर गमछा बंधा हुआ था। शरीर पर किसी प्रकार के जाहिरा चोट के निशान नहीं दिखे हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मौत की वजह अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन मानी जा रही है।

Ad

कौड़िया मंदिर के पास बैठते थे बुजुर्ग: प्रत्यक्षदर्शी

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय समाजसेवी टींकू सिंह ने बताया, "मैं अपने बच्चे को बीएचयू (BHU) छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी सोनिका पार्क के पीछे भीड़ देखकर रुका। वहां एक बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़े थे, जिनके शरीर पर कपड़े नहीं थे और सिर पर गमछा था। कुछ ही देर में पता चला कि उनकी सांसें थम चुकी हैं। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।"

Ad

स्थानीय लोगों और राहगीरों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बुजुर्ग अक्सर दुर्गाकुंड स्थित कौड़िया मंदिर के पास देखे जाते थे। वहां ये फुटकर पैसे (सिक्के) बदलने या नोट एक्सचेंज करने का छोटा-मोटा काम करते थे और वहीं आसपास बैठते-उठते थे।

शिनाख्त की कोशिश में जुटी भेलूपुर पुलिस

सूचना मिलते ही दुर्गाकुंड पुलिस चौकी प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस आस-पास के दुकानदारों और कौड़िया मंदिर के पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर वृद्ध की पहचान (शिनाख्त) स्थापित करने का प्रयास कर रही है।