Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: राजकीय बालिका गृह में किशोरी ने की आत्महत्या, जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

जौनपुर की रहने वाली थी मृतका, पॉक्सो मामले में संरक्षण में थी; पिता पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस

Ad

 
rajkiya balika grih
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): रामनगर स्थित राजकीय बालिका गृह से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ रह रही जौनपुर निवासी एक किशोरी ने बाथरूम के शावर से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं।

Ad
Ad

पूरी घटना और रेस्क्यू का प्रयास

घटना के अनुसार, किशोरी काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली। जब एक अन्य बालिका वहां पहुंची, तो उसने अंदर का मंजर देख शोर मचाया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad

पारिवारिक कलह और अकेलापन बना वजह?

मृतका की पृष्ठभूमि अत्यंत दुखद रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी ने अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पिता जेल में है।
किशोरी ने एक युवक से प्रेम विवाह किया था, जिसे परिवार ने स्वीकार नहीं किया। परिजनों ने उसे साथ ले जाने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह सितंबर 2024 से गाजीपुर से स्थानांतरित होकर यहाँ रह रही थी।
मां के निधन और पिता की दूसरी शादी के बाद वह पूरी तरह अकेली पड़ गई थी। डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल के अनुसार, पारिवारिक उपेक्षा और सामाजिक दबाव ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था।

Ad

प्रतिभाशाली थी किशोरी

दुखद पहलू यह भी है कि किशोरी कला प्रेमी थी। उसे नृत्य और गायन का बेहद शौक था और उसने कई विभागीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी जीते थे। बालिका गृह के कार्यक्रमों में उसकी सक्रिय भागीदारी रहती थी।

अधिकारियों का पक्ष
"मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की ठोस वजह और किसी भी प्रकार की लापरवाही का पता चल सकेगा।"

-पंकज कुमार मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी