Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 5 सूत्री मांगों को लेकर स्वर्णकार समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

स्वर्ण कला बोर्ड का गठन, शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता और साहूकारी लाइसेंस बहाली की मांग; सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को सौंपा पत्र

Ad

 
yth
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर न्यूज़): उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की वाराणसी जिला इकाई की ओर से बुधवार को स्वर्णकार समाज व सर्राफा व्यवसायियों की लंबित समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 5 सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर पर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो सितंबर माह में पूरे प्रदेश के स्वर्णकार लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

Ad
Ad

ज्ञापन में शामिल 5 प्रमुख मांगें:

  • स्वर्ण कला बोर्ड का गठन: मध्य प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी 'स्वर्ण कला बोर्ड' का गठन किया जाए, जिससे पारंपरिक कारीगरों और इस कारोबार से जुड़े लोगों के हितों का संरक्षण हो सके।

  • साहूकारी लाइसेंस की बहाली: स्वर्णकारों और सर्राफा कारोबारियों के लिए पूर्व में चलने वाली साहूकारी लाइसेंस व्यवस्था को पुनः बहाल किया जाए।

  • शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता: सर्राफा कारोबार में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी का लेनदेन होता है। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर पात्र सर्राफा व्यवसायियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता दी जाए।

  • ऋण के बदले नकद की जगह धातु (गोल्ड/सिल्वर) उपलब्ध कराना: पीएम मुद्रा योजना या अन्य सरकारी योजनाओं के तहत पात्र कारीगरों को नकद ऋण देने के बजाय उनकी जरूरत के अनुसार सीधे सोना और चांदी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें स्वरोजगार चलाने में सुविधा हो।

  • सुरक्षा और त्वरित न्याय की गारंटी: सर्राफा व्यापारियों के साथ होने वाली लूट, डकैती, चोरी और हत्या जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इसके लिए विशेष पुलिस व्यवस्था करने, मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता व शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की गई।

rt

मांगें न मानने पर बड़े आंदोलन का ऐलान

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी उपेक्षा और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर आवाज उठा रहा है। यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो सितंबर में विधानसभा घेराव के जरिए बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Ad

ज्ञापन देने में ये प्रमुख लोग रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, अमित सोनी (मिंटू), प्रदीप सोनी (राजू सेठ), जितेंद्र सेठ (मीरापुर बसही), राहुल सेठ, निरंजन सोनी (मुन्ना), संतोष सेठ (सरैया), विजय सेठ, शुभम सेठ (गोलू), संजय सेठ (नवापुरा), सुनील सेठ (लहरतारा), राजू सेठ, संदीप सेठ, अनूप सेठ और पंचम सेठ समेत स्वर्णकार समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Ad

Ad