Movie prime
Ad

वाराणसी : हरिश्चन्द्र महाविद्यालय के छात्रों ने यूजीसी के समर्थन में निकाला जुलूस, दिया धरना

परिसर में यूजीसी के समर्थन में की नारेबाजी

Ad

 
Varanasi
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस ने बाहर निकलने से रोका तो बैठ गये धरने पर

वाराणसी, भदैनी मिरर। हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को मैदागिन और महाविद्यालय परिसर में यूजीसी के समर्थन में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। छात्र नारेबाजी करते हुए पूरे परिसर में घूमे और बाद में मुख्य गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया।

Ad
Ad

गेट पर पहुंचने पर जिला प्रशासन ने छात्रों को बाहर जाने से रोक दिया। मौके पर मौजूद एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और थाना प्रभारी कोतवाली ईशान सोनी ने पुलिस बल के साथ छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। स्थिति को देखते हुए छात्र परिसर के अंदर ही जमीन पर बैठ गए और धरना देते हुए अपनी मांगों और विचारों को रखा। छात्रों ने यूजीसी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।

Ad

प्रदर्शन में राहुल कन्नौजिया, छात्रसंघ अध्यक्ष रवि गुप्ता, छात्रसंघ महामंत्री रोहित यादव, शिवम यादव, मनीष सोनी, पीयूष यादव, चन्दन सोनकर, बालेंदु, रवि सेठ, विवेक कुमार, शिवा सोनकर, मुहम्मद आसिफ आदि रहे। 

Ad