Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में दिल्ली के CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं छात्रसभा और NSUI

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन; बिना अनुमति मार्च रोक-टोक पर भड़के छात्र, कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात।

Ad

 
w
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर विशेष): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की गूंज अब वाराणसी तक पहुंच गई है। मंगलवार को वाराणसी के प्रतिष्ठित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) परिसर में समाजवादी छात्र सभा और NSUI के बैनर तले छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में हुए सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के समर्थन में उतरे छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

Ad

बिना अनुमति प्रदर्शन पर अड़े छात्र, प्रशासन से हुई बहस

प्राप्त जानकारी  अनुसार, छात्र संगठनों के कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, बिना पूर्व अनुमति के प्रदर्शन करने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया।

प्रशासन द्वारा रोके जाने पर छात्र आक्रोशित हो गए और नारेबाजी तेज कर दी। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच तीखी नोकझोक और बहस भी देखने को मिली। छात्रों का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना उनका अधिकार है, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कैंपस में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात

छात्रों के उग्र तेवरों और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। ऐहतियात के तौर पर परिसर और मुख्य द्वारों पर भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) के जवानों को तैनात कर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस और सुरक्षा बलों के कड़े पहरे के बीच छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल, विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।