Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: भेलूपुर, फूलपुर और लक्सा समेत 8 थानों के थानाध्यक्ष बदले गए; कई नए चेहरों को मिली थानों की कमान

कई इंस्पेक्टर पुलिस लाइन अटैच; चुनाव आचार संहिता और समयावधि पूर्ण होने के नियमों के तहत की गई कार्रवाई

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। आगामी चुनावी तैयारियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उन निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, जिन्होंने अपनी समयावधि पूर्ण कर ली है या जो पूर्व में विधानसभा निर्वाचन के दौरान उसी विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त रहे हैं। इस कार्रवाई के तहत भेलूपुर, फूलपुर, जंसा, चोलापुर, कपसेठी, लक्सा, मंडुवाडीह और लोहता समेत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।

Ad

इन चार थानों के प्रभारियों को भेजा गया पुलिस लाइन

अन्य जनपदों के लिए स्थानांतरित चार थानों के प्रभारी निरीक्षकों को फिलहाल पुलिस लाइन से अटैच किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  1.  दुर्गा सिंह (प्रभारी निरीक्षक, भेलूपुर)
  2. अजय राज वर्मा (प्रभारी निरीक्षक, फूलपुर)
  3. सधुवन राम गौतम (प्रभारी निरीक्षक, चोलापुर)
  4. राजु कुमार (प्रभारी निरीक्षक, लक्सा)

अन्य प्रमुख प्रशासनिक फेरबदल और नई तैनाती

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी अधिकारियों की नवीन तैनाती की गई है:

  •  विवेचना सेल अपराध शाखा में रहे इंस्पेक्टर इन्द्रेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक पर्यटक थाना बनाया गया है।
  • वाचक न्यायालय, पुलिस आयुक्त रहे इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह को प्रभारी निरीक्षक UP 112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अतिरिक्त निरीक्षक भेलूपुर सत्य प्रकाश को वाचक न्यायालय, पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
  • प्रभारी निरीक्षक UP 112 उदय वीर सिंह को स्थानांतरित कर विवेचना सेल अपराध शाखा भेजा गया है।

नए थानाध्यक्षों की तैनाती सूची

कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) को थानाध्यक्ष के रूप में नई कमान सौंपी गई है।

  1.  थानाध्यक्ष कपसेठी रहे दरोगा विकास कुमार मौर्य को थानाध्यक्ष फूलपुर बनाया गया है।
  2. थानाध्यक्ष लोहता रहे दरोगा अभिजीत सिंह को थानाध्यक्ष जंसा की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. थानाध्यक्ष मंडुवाडीह रहे दिगंबर उपाध्याय को थानाध्यक्ष भेलूपुर बनाया गया है।
  4. थानाध्यक्ष जंसा रहे सत्यजीत सिंह को थानाध्यक्ष चोलापुर नियुक्त किया गया है।
  5. थाना चोलापुर पर तैनात दरोगा अनिकेत श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष कपसेठी बनाया गया है।
  6. थाना सिगरा पर तैनात दरोगा शिवम मिश्रा को थानाध्यक्ष लक्सा बनाया गया है।
  7. थाना रामनगर पर तैनात दरोगा प्रशांत पाण्डेय को थानाध्यक्ष मंडुवाडीह बनाया गया है।
  8. थाना सारनाथ पर तैनात दरोगा विपिन पाण्डेय को प्रभारी मीडिया सेल, पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
  9. काशी जोन में तैनात दरोगा पीयूष कुमार को थानाध्यक्ष लोहता की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन की इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से चुनावी प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा कसावट आएगी।