Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: राज्य महिला आयोग करेगी 7 मई को जनसुनवाई, सर्किट हाउस में जुटेंगी फरियादी

सदस्य सचिव ने जारी किया पत्र, संबंधित अधिकारियों को अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश
 

Ad

 
Mahila Aayog
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आगामी 07 मई 2026 को महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस सुनवाई की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य गीता विश्वकर्मा करेंगी।

Ad
Ad

सर्किट हाउस में सजेगी शिकायतों की चौपाल

राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव ने जारी पत्र के अनुसार, यह जनसुनवाई वाराणसी सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित होगी। कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और महिलाओं से जुड़े विभिन्न कानूनी मामलों की समीक्षा की जाएगी।

Ad

अधिकारियों को सख्त निर्देश 

आयोग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी अद्यतन रिपोर्ट (Updated Report) के साथ बैठक में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को न्याय दिलाना है जिनकी शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं। मौके पर ही फाइलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Ad


पीड़ित महिलाएं रख सकेंगी अपना पक्ष 

इस सुनवाई में जिले की पीड़ित महिलाएं सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकती हैं। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को असुविधा न हो।