Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : दो माह 14 दिन से लापता युवक का खेत में मिला कंकाल,  हत्या का आरोप

14 अगस्त से लापता था राजकुमार गोंड, खेत में मिले लोवर, गंजी और कंकाल

Ad

 
choubepur hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad
परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, बेटों ने कहा-जमीन विवाद में साजिश के तहत हुई पिता की हत्या

 वाराणसी, भदैनी मिरर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के चुमकुनी गांव के रामजी गोंड के बेटे राजकुमार गोंड (35) की दो माह 14 दिन बाद कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। राजकुमार पिछले 14 अगस्त से लापता था और इस मामले में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना है कि राजकुमार साजिश के तहत किसी के बुलाने पर घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नही चला। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

Ad

जानकारी के अनुसार मंगलवार को चुमकनी गांव के राजेश राय के खेत में अलग-अलग टुकड़ों में कंकाल मिला। राजकुमार के लापता होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में परेशान थे। आज सुबह राजकुमार का बेटा जोनू गोंड खेत की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े पिता के लोवर और गंजी पर पड़ी। पास जाकर देखा तो कुछ ही दूर पर कई टुकड़ों में कंकाल पड़ा था। यह देख बेटे को संदेह हो गया। उसकी सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे।

परिवारवालों ने कपड़ों से राजकुमार के कंकाल होने की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। परिजनों कंकाल और कपड़े मिलने के बाद नाराज थे। गांव वालें भी जुट गये थे। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस मौके पर नही पहुंची तो गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। मृतक के वस्त्र कब्जे में लिये। परिवारवालों ने बताया कि राजकुमार खेती करते थे। उसके दो बेटे हैं। बच्चों ने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव में उनकी जमीन है, जिसे लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। उन्होंने उसी जमीन विवाद को लेकर साजिश के तहत पिता की हत्या की आशंका जताई है।