Movie prime
Ad

Varanasi Sex Racket Case: युवती का प्राइवेट वीडियो वायरल करने का आरोप, फरार सेक्स रैकेट संचालक और माता-पिता पर FIR

Varanasi News: सेक्स रैकेट पर रेड के बाद पीड़िता को धमकी, सोशल मीडिया पर निजी वीडियो अपलोड करने का आरोप; कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
 

Ad

 
sex racket
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी में सेक्स रैकेट से जुड़े एक मामले में नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। फरार सेक्स रैकेट संचालक पर एक युवती ने उसका निजी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और परिवार के सदस्यों द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
Ad

यह मामला 12 दिन पहले कैंट थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित आजाद नगर कॉलोनी में पकड़े गए सेक्स रैकेट से जुड़ा है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया था।

सेक्स रैकेट रेड के बाद बढ़ी पीड़िता की परेशानी

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 दिन पहले कैंट पुलिस ने खजुरी इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में आरोपी समीर सिद्दीकी की पत्नी तरन्नुम को गिरफ्तार किया गया था, जबकि समीर मौके से फरार हो गया था।
युवती का आरोप है कि इस पुलिस कार्रवाई के बाद से समीर का परिवार उसे ही मुखबिर बताकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

Ad


सोशल मीडिया पर निजी वीडियो अपलोड करने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि फरार आरोपी समीर सिद्दीकी ने उसके कई निजी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिए हैं, जिससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है और वह गंभीर मानसिक तनाव में है।
इसके अलावा आरोपी के माता-पिता—दाऊद सिद्दीकी और शबनम बानो—लगातार उसे बदनाम करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उससे कहा जा रहा है कि उसी की वजह से पुलिस ने उनके घर पर रेड की थी।

Ad

कोतवाली पुलिस ने दर्ज की FIR

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दया शंकर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

12 दिन पहले कैंट पुलिस ने पकड़ा था सेक्स रैकेट

बताया जा रहा है कि 12 दिन पहले कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खजुरी स्थित आजाद नगर कॉलोनी में रात करीब 9 बजे छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस को कई कमरों में आपत्तिजनक सामग्री मिली थी।
छापेमारी के वक्त एक युवक और युवती को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। पुलिस को घर में प्रवेश के लिए दरवाजा तोड़ना पड़ा था।

पत्नी गिरफ्तार, संचालक फरार

इस कार्रवाई के दौरान सेक्स रैकेट का मुख्य संचालक समीर सिद्दीकी मौके से फरार हो गया था, जबकि उसकी पत्नी तरन्नुम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तरन्नुम के कमरे से शराब और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई थीं।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी समीर सिद्दीकी की तलाश में जुटी हुई है और उससे जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

 

Ad