Movie prime
Ad

वाराणसी: सारनाथ के सारंग चौराहे पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक दंपती गिरफ्तार, दो नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

व्हाट्सएप और UPI ट्रांजेक्शन से खुलेगा सफेदपोशों का कच्चा चिट्ठा, बरामद हुए आपत्तिजनक सामान और रजिस्टर

Ad

 
sex racket
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर) : धर्म की नगरी काशी में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सारनाथ थाना क्षेत्र के सारंग चौराहे पर स्थित एक किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का शुक्रवार शाम पुलिस ने भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है, साथ ही मौके से दो किशोरियों को भी मुक्त कराया गया है।

Ad
Ad

संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पिछले कुछ समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा सारंग चौराहे के पास एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि पिछले एक महीने से यहाँ अनजान लोगों का आना-जाना बढ़ गया था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम अचानक छापेमारी की।

Ad

छापेमारी के दौरान मौके से 24,750 रुपये नकद, क्यूआर कोड स्टैंड, रजिस्टर और कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं। साक्ष्यों के संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने बारीकी से छानबीन की। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

Ad

कौन हैं आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (निवासी: कांशीराम आवास, शिवपुर) और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पूछताछ में मनोज ने कुबूल किया कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद वह पिछले 10 साल से अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। तीन महीने पहले ही उन्होंने सारंग चौराहे के पास यह मकान किराये पर लिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने अपनी सगी भतीजी (पत्नी के भाई की 15 वर्षीय बेटी) को भी इस दलदल में धकेल रखा था।

डिजिटल सबूतों से बढ़ेगी जांच की आंच

पुराना पुल चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों के व्हाट्सएप चैट और यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन को खंगाला जा रहा है, जिससे यह पता चल सके कि इस रैकेट से और कौन-कौन से सफेदपोश या दलाल जुड़े हुए हैं। 

पुलिस ने बरामद किशोरियों को नारी निकेतन/संरक्षण केंद्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Ad