Movie prime
PMC_Hospital

गंगा तट पर मंडराएगा 'सारंग' का साया! 'ध्रुव' हेलीकॉप्टरों के साथ वाराणसी में होने वाला है एक बड़ा धमाल

25 अक्टूबर को नमो घाट पर आयोजित होने वाले मेगा एयर शो का प्रमुख आकर्षण होगी विश्व प्रसिद्ध सारंग टीम

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

 

 

वाराणसी (भदैनी मिरर): प्रेस सूचना ब्यूरो (रक्षा विभाग), भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में वाराणसी के ऐतिहासिक नमो घाट पर आयोजित होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में देश की सुप्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम (Sarang Helicopter Display Team) मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। यह भव्य हवाई प्रदर्शन आगामी 25 अक्टूबर 2026 को काशी के आसमान में देखने को मिलेगा।

Ad

fd

स्वदेशी 'ध्रुव' हेलीकॉप्टरों से दिखाए जाएंगे करतब

वर्ष 2003 में स्थापित और अपनी अनूठी कलाबाज़ियों के लिए दुनिया भर में मशहूर सारंग टीम इस शो में अपने पाँच स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों (ALH) 'ध्रुव' के साथ उतरगी। यह टीम अपने अचूक समन्वित फॉर्मेशन और सटीक उड़ान कौशल के माध्यम से भारतीय वायु सेना की उच्च स्तरीय उड़ान दक्षता, अनुशासन और व्यावसायिक उत्कृष्टता का परिचय देगी।

सारंग टीम का यह प्रदर्शन भारत की स्वदेशी विमानन क्षमता का भी सशक्त प्रतिनिधित्व करता है। अपने आदर्श वाक्य “उत्कृष्टता के माध्यम से प्रेरणा” के तहत यह टीम देश-विदेश में भारतीय वायु सेना की शान बढ़ाती रही है।

fdv

युवाओं को विमानन क्षेत्र से जोड़ेगा आयोजन

नमो घाट पर होने वाले इस महाआयोजन में वाराणसी के नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासन का मानना है कि इस एयर शो के माध्यम से न केवल दर्शकों को एक रोमांचक अनुभव मिलेगा, बल्कि नई पीढ़ी को देश की रक्षा सेवाओं और विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।

सारंग टीम की यह भागीदारी भारतीय वायु सेना और देशवासियों के बीच के रिश्तों को और अधिक मजबूत करेगी तथा भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगाँठ के जश्न में राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय जोड़ेगी।