Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi : शहर के खराब सड़कों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में उतरकर जताया विरोध

अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। शहर की खराब सड़कों और जगह-जगह गहरे गड्ढों से परेशान होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध जताया। कार्यकर्ता सड़कों के गड्ढों में खड़े हो गए और शरीर पर मिट्टी लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

Ad
Ad

..

ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि शहर की अधिकांश प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सावन में लाखों श्रद्धालु और कांवड़िये काशी आते हैं, लेकिन सड़कों की दुर्दशा उनके लिए जोखिम बन चुकी है। बारिश के कारण हालात और भी बिगड़ गए हैं।

Ad

सपा नेता ज़ीशान अंसारी ने कहा


“शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर खतरनाक गड्ढे हैं। सड़कों की मरम्मत के नाम पर खानापूरी हो रही है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और बाइक सवार रोज़ हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी रास्ता नहीं मिल पाता।”

Ad

...

सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ ने लगाया आरोप


“नई बनी सड़कों पर भी गड्ढे उभर आए हैं, जो निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही का साफ संकेत हैं। हमने मांग की है कि सभी प्रमुख सड़कों का सर्वेक्षण कर उच्च गुणवत्ता से मरम्मत कराई जाए और जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।”

....

ये मांगें रखी गईं:

  • सड़कों का तत्काल सर्वेक्षण और मरम्मत कार्य शुरू हो

  • निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए

  • लापरवाही करने वाले ठेकेदारों व अधिकारियों पर कार्रवाई हो

  • सड़क निर्माण, जल निकासी और देखरेख की स्थायी नीति बने

अपर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और शीघ्र समाधान किया जाएगा। हालांकि सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।


पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, ज़ीशान अंसारी, अमित कुमार, उरूज़ रफी, कैफ, रजत, परवेज़, अयान अंसारी, विक्की गुप्ता, योगेश यादव और राज श्रीवास्तव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।