Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मनीष सिंह हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका, बहुतरा में सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पुलिस से तीखी नोकझोंक: जिलाध्यक्ष लक्कड़ यादव के नेतृत्व में जा रहे प्रतिनिधिमंडल को फूलपुर पुलिस ने बहुतरा में रोका।

Ad

 
sapa baith
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): पिंडरा के भरथरा निवासी युवा उद्यमी मनीष सिंह की जघन्य हत्या के मामले में जिले की सियासत तेज हो गई है। गुरुवार दोपहर मनीष के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बहुतरा के पास रोक दिया। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज सपाजनों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया और बाबतपुर-जमालपुर मार्ग को जाम कर दिया।

Ad
Ad

पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ 'लक्कड़' के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उद्यमी मनीष सिंह के घर जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला बहुतरा के पास पहुँचा, फूलपुर पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से मना कर दिया। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। आक्रोशित सपाइयों ने सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Ad

आधे घंटे तक बाधित रहा आवागमन

सपाजनों के विरोध प्रदर्शन के कारण करीब आधे घंटे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। माहौल बिगड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव किया। अंत में पुलिस ने शर्त रखी कि प्रतिनिधिमंडल पुलिस की निगरानी में ही गांव तक जाएगा। इस सहमति के बाद जाम खोला गया और जिलाध्यक्ष लक्कड़ यादव अपने साथियों के साथ मनीष के घर पहुँचे, जहाँ उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Ad

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीते रविवार की रात पिंडरा में एक महिला को मनीष सिंह की कार से टक्कर लग गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए कुछ अराजक तत्वों और स्थानीय लोगों ने मनीष सिंह को घेर लिया और उनकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मनीष सिंह कारखियाव एग्रो पार्क में दोना-पत्तल का कारखाना चलाते थे।

कार्रवाई की स्थिति:

पुलिस अब तक इस मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, घटना में शामिल पांच अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।