Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी रोपवे परियोजना: मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने किया औचक निरीक्षण

94.35% भौतिक कार्य पूरा, कैंट और गोदौलिया स्टेशन पर धीमी गति पर नाराजगी; अब कैंट से गोदौलिया सिर्फ 15 मिनट में।

Ad

 
8y
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (डिजिटल डेस्क): काशी की महत्वाकांक्षी और देश की पहली शहरी रोपवे परियोजना (3.85 किमी, कैंट से गोदौलिया) के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने शुक्रवार (11 सितंबर 2026) को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम अचानक धरातल पर उतरे। औचक स्थलीय निरीक्षण के दौरान परियोजना की अब तक की कुल भौतिक प्रगति 94.35 प्रतिशत पाई गई। हालांकि, कैंट और गोदौलिया स्टेशनों पर फिनिशिंग कार्यों में ढिलाई देखकर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

Ad

g

कैंट स्टेशन पर काम में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान कैंट स्थित रोपवे स्टेशन पर कंसेशनायर के कामकाज को देखकर मंडलायुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रमुख फिनिशिंग कार्यों को हर हाल में 25 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एफओबी (FOB) व शिखर के कार्यों में तेजी लाने, एस्केलेटर, लिफ्ट व रेलिंग की सफाई कराने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बैगेज स्कैनर तथा डीएफएमडी (Door Frame Metal Detector) की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने का आदेश दिया।

Ad

yut

विद्यापीठ, रथयात्रा और गिरजाघर स्टेशन की डेडलाइन तय

  • विद्यापीठ स्टेशन: स्टॉर्म वाटर इंटरकनेक्शन का काम 15 सितंबर तक पूरा करने, TOM/TVM मशीनों की टेस्टिंग और पेवर्स का कार्य तत्काल खत्म करने का निर्देश दिया गया।

  • रथयात्रा स्टेशन: जलकल विभाग से बेहतर समन्वय बनाकर सीवर और वाटर लाइन का इंटरकनेक्शन 15 सितंबर तक पूरा करने की हिदायत दी गई।

  • गिरजाघर स्टेशन: लाइटिंग और फसाड (Facade) का काम शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

  • गोदौलिया स्टेशन: डी-बोर्डिंग और बोर्डिंग साइड के निर्माण कार्यों को 31 अक्टूबर 2026 तक किसी भी हाल में पूरा करने की डेडलाइन दी गई।

g

मात्र 15 मिनट में कैंट से गोदौलिया का सफर

निरीक्षण के दौरान NHLML की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा और कंसेशनायर के परियोजना निदेशक एस. सुब्बा राव मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, रोपवे परियोजना पूरी तरह शुरू होने के बाद रोजाना करीब 16 घंटे संचालित होगी। इसकी क्षमता 3,000 PPHPD (प्रति घंटा प्रति दिशा यात्री) होगी, जिससे कैंट स्टेशन से गोदौलिया का दूरी तय करने में केवल 15 मिनट का समय लगेगा और शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Ad