Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Road Accident: मिर्जामुराद में दर्दनाक सड़क हादसा, BHU से लौट रही विवाहिता को ट्रक ने रौंदा

प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर रखौना गांव के पास हुआ हादसा; अस्पताल से जेठानी का हाल जानकर लौट रहा था परिवार

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के पास प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अस्पताल से बीमार जेठानी का हालचाल लेकर अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रही एक विवाहिता को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ad

ds

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के चकिया (निगतपुर) निवासी गुलाब कुमार अपनी 32 वर्षीय बेटी सोनी देवी (पत्नी जितेंद्र कुमार) के साथ वाराणसी के बीएचयू (BHU) अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहू की तबीयत देखने आए थे। दोपहर में मुलाकात के बाद वे बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के समीप प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर पहुँची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे वृद्ध गुलाब कुमार हाईवे पर दूर जा गिरे, जबकि उनकी बेटी सोनी देवी सीधे ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात ट्रक सोनी देवी को रौंदते हुए प्रयागराज की तरफ तेजी से फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतका सोनी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुँच गए। पुलिस का कहना है कि अज्ञात ट्रक और चालक की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।