Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक में घुसी कार, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

2 वर्षीय बच्ची के सिर से छिना पिता का साया: रिंग रोड हादसे ने उजाड़ी परिवार की खुशियां

Ad

 
सड़क दुर्घटना
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र 

के हरपुर रिंग रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया।

Ad

सड़क हादसे में मौत

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के गोपीगंज (सारीपुर गांव) निवासी अभिषेक कौशिक (34 वर्ष), पुत्र संजय सिंह, अपनी कार से रखौना रिंग रोड के रास्ते हरहुआ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हरपुर गांव के समीप पहुंचे, ओवरटेक करने के दौरान कार पर से उनका नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सीधे ट्रक से जा टकराई घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक को कार से बाहर निकाला और तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ad

सड़क हादसे में मौत

इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, अभिषेक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। कुछ साल पहले ही उनका विवाह हुआ था और उनकी एक 2 वर्ष की मासूम बेटी है। इस अचानक हुए हादसे से पत्नी, मां और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad