Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी रिंग रोड पर हादसा: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, गाजीपुर के दंपति गंभीर रूप से घायल

मिर्जामुराद रखौना: रिंग रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, प्रयागराज जा रहे पति-पत्नी घायल

Ad

 
सड़क दुर्घटना में घायल दंपति
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना रिंग रोड पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के शिकारपुर गांव निवासी हरिचन्द्र बिंद (पुत्र रामबृच) अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्यवश प्रयागराज जा रहे थे। शुक्रवार सुबह जैसे ही वे रिंग रोड स्थित रखौना क्षेत्र के पास पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

Ad

टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और बाइक से नियंत्रण खोना लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Ad