Movie prime
Ad

Varanasi: तापमान में गिरावट से मिली राहत, 8-9 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

सोमवार को सामान्य से नीचे रहा तापमान, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Ad

 
Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। शहर में मौसम ने सोमवार को राहत भरा रुख अपनाया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

Ad
Ad

सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 50 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 25 प्रतिशत रह गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

हालांकि, 8 अप्रैल से मौसम फिर करवट ले सकता है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसके चलते अधिकतम तापमान गिरकर करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

Ad

9 अप्रैल को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के संकेत हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं 10 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में फिर धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

11 और 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

Ad

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 7 अप्रैल से पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम के अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Ad